A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: तलाक होने का फर्जी शपथ पत्र देकर दूसरी शादी रचाने तथा नशीला पदार्थ देकर जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। जुलाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ यौन शोषण करने, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

नशीला पदार्थ देकर दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए किया विवश

जुलाना थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी भिवानी निवासी लक्ष्मीनारायण से 21 अप्रैल को हुई थी। शादी के दौरान लक्ष्मी नारायण ने शपथ पत्र दिया था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। शादी के बाद से लक्ष्मी नरायण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपित ने उसको नशीला पदार्थ देकर कमरे में बंद कर दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाने शुरू कर दिए और उसे देह व्यापार में धकेलना शुरू कर दिया। जब भी वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। उसे हर समय कमरे में बंद रखा जाता, जिसमें कुछ लोगों ने आरोपित का साथ दिया। आरोपितों की बात न मामने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती।

पुलिस मामले में कर रही जांच पड़ताल

महिला ने बताया कि वह किसी तरह आरोपितों के चंगुल से बच निकली और घर पहुंच कर परिजनों को अवगत करवाया। जुलाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भिवानी निवासी लक्ष्मी नारायण, उसका भाई अशोक, जुलाना निवासी सरोज, मुंबई निवासी सजना, हिसार निवासी शशीबाला के खिलाफ मारपीट करने, नशीला पदार्थ देने, यौन शोषण करने, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।