A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: गांव पालेवाला निवासी रेणु की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगने व दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
एक साल पहले गांव पालेवाला में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी अनुसार जिला करनाल के गांव धानोखेड़ी निवासी बचाना राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई धर्मवीर की मृत्यु हो चुकी है। धर्मवीर के पास दो बच्चे हैं। उसने अपने भाई धर्मवीर की लड़की रेणु की शादी एक साल पहले गांव पालेवाला निवासी मोहित कुमार के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। उनकी लड़की रेणु विदेश जाना चाहती थी। उसने पीटीई की हुई थी, जिसमें उसके सात बैंड आए हुए थे। जब उन्होंने रेणु की शादी की तो उस समय उनकी मोहित के परिवार से बात हुई थी कि वह शादी के बाद दोनों को विदेश भेज देंगे और उनका सारा खर्च वह खुद वहन करेंगे।
शादी के 6 माह बाद 10 लाख के लिए रेणु पर बना रहे थे दबाव
बचाना राम ने बताया कि शादी के छह माह के बाद उसका पति मोहित, माता रानी, उसकी बहन गोल्डी, उसकी भतीजी रेणु को विदेश भेजने के नाम पर मायके से 10 लाख रुपए लेकर आने का दबाव बनाने लगे। रेणु ने यह बात अपनी मां सीमा को बताई। सीमा ने उनसे इस बारे बात की मगर वह पैसे देने में असमर्थ थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसकी भतीजी रेणु के साथ मारपीट करने लगे। 21 जून को उनके पास फोन आया कि रेणु की तबीयत खराब हो गई, वह उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा। जहां पर इलाज के दौरान रेणु की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि मोहित, संजीव, गोल्डी व रानी ने उसकी भतीजी रेणु की दहेज के लिए हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
