28 वर्षीय नदीम खान ने लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाता था और इस मामले में दो युवतियों के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी हो चुकी है।

शादी का झांसा देकर युवतियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर आरोपी नदीम खान को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को बड़ा रियल एस्टेट एजेंट बताकर मैट्रिमोनियल साइट्स पर सक्रिय यह आरोपी लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखावा कर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस की अब तक की जांच में दो युवतियों के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है।

रईसी का झूठा दिखावा
मूल रूप से यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला 28 वर्षीय नदीम खान केवल 12वीं पास है, लेकिन उसका बात करने का अंदाज बेहद शातिर है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-86 में प्रॉपर्टी डीलिंग और ब्रोकर का काम करता था। इसी काम के बहाने उसके पास आलीशान फ्लैट्स की चाबियां होती थीं, जिनका इस्तेमाल वह लड़कियों को प्रभावित करने के लिए करता था।

वारदात का 'पैटर्न': चैटिंग से लेकर फ्लैट तक
पुलिस पूछताछ में आरोपी के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है:

  • प्रोफाइल टारगेट: नदीम 'जीनवनसाथी.कॉम' जैसी साइट्स पर उन खूबसूरत लड़कियों को निशाना बनाता था जो गुरुग्राम के आसपास रहती थीं।
  • भरोसा जीतना: वह 99Acres और MagicBricks जैसी साइट्स पर अपनी फर्जी प्रोफाइल दिखाकर खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताता और अपनी 'लग्जरी लाइफ' की तस्वीरें भेजता था।
  • इमोशनल ब्लैकमेल: शादी का पक्का वादा कर वह लड़कियों को 'एक-दूसरे को समझने' के बहाने सेक्टर-86 स्थित फ्लैट पर बुलाता। वहां वह इमोशनल बातें कर और कसम दिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।
  • ब्लॉक और फरार: जब लड़की शादी का दबाव बनाती, तो वह उनका नंबर ब्लॉक कर गायब हो जाता था।

5 हजार का इनामी था आरोपी
नदीम के खिलाफ पहला मामला 10 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था, जिसके बाद 5 दिसंबर को एक और पीड़िता सामने आई। पुलिस ने उस पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आशंका है कि रिमांड के दौरान कई और पीड़िताओं के नाम सामने आ सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।