A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat Husband Wife Fight: सोनीपत में पति-पत्नी के झगड़े में ढ़ाई साल के बच्चे को गंभीर रूप से चोट आई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। उससे बचने के लिए पत्नी चाची सास के घर चली गई। उनके पीछे उसका पति भी आया वहां उसे मारने के लिए लठ चलाया जो मासूम बच्चे के सिर में जा लगा। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती किया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
बच्चे के दादी ने दी पुलिस में शिकायत
गन्नौर क्षेत्र के अगवानपुर गांव की रिहाना ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे सुमित और अमित हैं। उसके बड़ा लड़का सुमित शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 22 जून को उसके परिवार का सुनील कुमार जो नाते में उसका भतीजा लगता है, अपनी पत्नी फरीदा के साथ मारपीट कर रहा था। फरीदा अपने पति से बचने के लिए उनके घर में आ गई। सुनील कुमार भी पीछे-पीछे उनके घर में आ गया। वह आते ही उसने अपनी पत्नी को मारने पीटने लग गया।
रिहाना ने आगे बताया कि उसने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन सुनील इससे और ज्यादा उग्र हो गया। इसी दौरान सुनील कुमार ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मारने के लिए लठ घुमाया। लठ उसकी पत्नी को न लग कर उसके ढ़ाई वर्षीय पौते विवान के सिर पर जा लगी। इसके बाद सुनील कुमार उसे और बहू को गालियां देने लगा। साथ ही मारपीट पर उतर आया। बोला कि तुमसे जो होता हो वो कर लो पर मेरा नहीं कुछ कर सकते।
Also Read: झज्जर में पुजारी की निर्मम हत्या, तेजधार हथियार से आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ने दादी को दी धमकी
रिहाना का आरोप यह है कि सुनील ने धमकी दी कि अब तो तुम्हारे पोते को मारा है, ज्यादा बोली तो तुम सभी को खत्म कर दूंगा। उसने कहा की उनके पोते विवान को काफी चोट आई थी जिसके बाद उसे गन्नौर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद वहां से भी पोते को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी सुनील अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
