A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Jind: गांव मनोहरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। 11 केवी बिजली लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से कौशल रोजगार निगम के तहत लगे एएलएम की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जल्द ही मामले में जेई से पूछताछ करेगी।
कोशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत था मृतक
भटनागर कालोनी निवासी जयपाल बिजली बोर्ड में कौशल रोजगार के तहत एएलएम के पद पर गांव मनोहरपुर में तैनात था। गांव की 11केवी बिजली लाइन में खराबी के चलते वह उस पर काम कर रहा था। उसी दौरान जयपाल को जोरदार बिजली का करंट लगा, जिसमें वह बेसुध होकर गिर गया। जिसे सहयोगी कर्मियों द्वारा नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान जयपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई प्रमोद की शिकायत पर जेई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जेई की लापरवाही के कारण गई जान
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि विभाग के जेई रमेश ने उसके भाई जयपाल को बिजली लाइन पर काम करने के लिए बोला था। जिसके लिए ना तो परमिट लिया और ना ही बिजली लाइन को पीछे से बंद किया गया। जेई रमेश की लापरवाही के करण उसके भाई की मौत हुई है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद की शिकायत पर जेई रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल विभाग के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
