A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Kaithal: जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल दाऊ से फोन पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। मामले को लेकर शीशपाल दाऊ और एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को डीएसपी ललित कुमार से मिले तथा पुलिस लाइन में शिकायत दी। शनिवार को पुलिस लाइन में डीजीपी शत्रुजीत कपूर आए हुए थे। एसोसिएशन चाहती थी कि शिकायत डीजीपी को दी जाए, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। शीशपाल ने पुलिस कर्मचारियों पर धक्के मारने के भी आरोप लगाए।
अज्ञात नंबर से कॉल कर मांगे थे एक करोड़
शीशपाल ने बताया कि उसके पास 14 जून को शाम तीन बजकर 25 मिनट और तीन बजकर 30 मिनट पर एक अनजान नंबर से फोन आया। बदमाश ने उससे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी की रकम जींद, कलायत या चीका पहुंचाने के लिए बोला। बदमाश ने धमकी दी कि अगर मामले की शिकायत पुलिस को दी तो उसे और उसके परिवार को स्वर्ग में भेज दिया जाएगा। उसके पास दो पेट्रोल पंप हैं। एक पंप जींद रोड कैथल तो दूसरा गांव क्योड़क के पास है। उसे नकदी बैंक तक ले जाने में भी डर लगा रहता है।
एक माह पहले भी आया था धमकी भरा फोन
शीशपाल ने बताया कि करीब एक महीना पहले भी उसके पास इसी प्रकार से धमकी भरा फोन आया था। वह एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एसपी से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक शीशपाल की तरफ से शिकायत दी गई है। मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी। जांच करवाने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
