A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हरियाणा: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को चुने जाने के बाद सभी विधायकों ने जमकर उनकी तारीफ की। अनिल विज ने इस दौरान खड़े होकर कांग्रेस के शासनकाल को याद करते हुए स्पीकर से कहा कि उनका रिकार्ड व पुराने स्पीकर की कार्यशैली को याद मत करना, क्योंकि हुड्डा शासनकाल में इन लोगों ने बात बात पर विपक्ष को बाहर निकालने का काम किया। विज यहीं पर शांत नहीं हुए और कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विपक्ष का जमकर गला दबाने का काम किया।
विधानसभा अध्यक्ष को दिया परामर्श
विधानसभा अध्यक्ष को परामर्श स्वरूप अनिल विज ने कहा कि यहां पर कुछ गलत परंपराएं भी होती रही हैं, उनकी तरफ आपने ध्यान नहीं देना। जैसे वर्ष 2009 से 2014 तक जब विधायक था और हुड्डा साहब मुख्यमंत्री थे, मुझे सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड बना हुआ है। मेरा सारा भाषण डिलीट कर दिया जाता था। इसलिए आप 2009 से 2014 के पीरियड को ब्लैक आउट कर देना, उसको मत देखना, क्योंकि आपने उसको देख लिया तो डर लगता है कि कोई न कोई उसमें बात आपके दिमाग में आ जाएगी।
हुड्डा साहब, हरियाणा की जनता ने काटा लगा दिया
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम नायब सैनी को कहा है कि आपने अपनी पार्टी की बहुत सारी बातें कह दी और ये भी कहा कि कहने के लिए मेरे पास भी बहुत कुछ था, परंतु मैं कहूंगा नहीं। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब आपके पास जो कुछ था, हरियाणा की जनता ने उस पर काटा लगा दिया है। विज ने जमकर चुटकी ली और कहा कि नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तो लोगों ने ही ताला लगा दिया है।
