A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: हरियाणा में नए मंत्रीमंडल और नवगठित सरकार के मंत्रियों के विभागों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। लगभग एक माह बाद मंत्रियों के विभागों को आवंटित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश के मंत्रियों को वितरित किए विभागों को लेकर अभी तक नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा था। वीरवार को इस आशय की अधिसूचना के ही चर्चे चल रहे थे। इसी कारण अधिकांश मंत्रियों के स्टाफ को लेकर भी धर्मसंकट के हालात थे, क्योंकि विभाग अलॉट नहीं किया था।
विधायक पद से इस्तीफा दे चुके मंत्री रंजीत सिंह का भी सूची में नाम
मंत्रियों के विभाग आबंटन को लेकर एक माह बाद जारी अधिसूचना में इस्तीफा दे चुके रणजीत सिंह चौटाला का नाम भी शामिल है। अधिसूचना के अनुसार नायब सैनी ने मनोहर लाल की तरह वित्त विभाग अपने पास नहीं रखा। सैनी ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के अधीन रहा गृह विभाग अपने पास रख लिया है। 12 मार्च को नायब सैनी ने मुख्यमंत्री और कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जयप्रकाश दलाल व बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 16 मार्च को लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया। 19 मार्च को नायब सैनी मंत्रीमंडल का विस्तार किया, जिसके में कमल गुप्ता को कैबिनेट तथा सीमा त्रिखा, महीपाल ढांडा, असीम गोयल नन्यौला, डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिसंबर सिंह व संजय सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई।
शपथ के आधार पर कार्यालयों में बैठे थे मंत्री
आश्चर्य की बात यह है कि पिछले एक माह से सभी मंत्री केवल शपथ के आधार पर ही कार्यालयों में बैठे थे। मुख्य सचिव की तरफ से मंत्रियों को विभाग आबंटित करने के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। जिसके चलते दस मंत्रियों को अभी तक स्टाफ भी अलॉट नहीं हुआ था। अधिसूचना के अभाव में मंत्रियों के कार्यालयों के बाहर लगने वाली नेम प्लेट पर उनके विभागों के नाम नहीं लिखे थे। सरकार की वेबसाइटों पर भी मंत्रियों का ब्यौरा अपडेट नहीं किया गया था। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने अधिसूचना जारी करके प्रदेश के सभी मंत्रियों को विभाग अलॉट कर दिए हैं। विभाग अलॉट होने की अधिसूचना जारी होते ही मंत्रियों के दफ्तरों में मामूली बदलाव के साथ उन्हें स्टाफ अलॉट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रखे 14 विभाग
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास कुल 14 विभाग रखे हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार अब कंवर पाल सरकार में नंबर दो पर होंगे। उनके पास कुल छह विभागों की जिम्मेदारी है। मूल चंद शर्मा, जेपी दलाल व कमल गुप्ता के पास चार-चार तथा बनवारी लाल को तीन विभाग दिए गए हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले सभी राज्य मंत्रियों को दो-दो विभाग अलॉट किए गए हैं।
मंत्रियों को इस तरह से अलॉट हुए विभाग
नायब सैनी ने गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबारी एवं कराधान, युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता, सूचना एवं लोकसंपर्क, विदेशी सहकारिता, न्याय प्रशासन, खान एवं भू-विज्ञान, सामान्य प्रशासन, सीआईडी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन, कानून एवं विधायी मामले अपने पास रखा है। कंवर पाल को कृषि तथा किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, संसदीय मामले, सत्कार, विरासत एवं पर्यटन अलॉट किए गए। मूलचंद शर्मा को उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता, निर्वाचन विभाग दिया गया। रणजीत सिंह को ऊर्जा, जेल, जयप्रकाश दलाल को वित्त, योजना, नगर तथा ग्राम आयोजन एवं शहरी संपदा, अभिलेखागार विभाग दिया गया है।
इन मंत्रियों को भी अलॉट किए विभाग
नायब सैनी सरकार में डॉ. बनवारी लाल को जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वास्तुकला विभाग। डॉ. कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, सिविल विमानन विभाग। सीमा त्रिखा को विद्यालय शिक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग। महीपाल ढांडा को विकास एवं पंचायत, सहकारिता विभाग। असीम गोयल को परिवहन, महिला एवं बाल विकास विभाग। डॉ. अभय सिंह यादव को सिंचाई एवं जल संसाधन, सैनिक तथा अर्ध सैनिक कल्याण विभाग। सुभाष सुधा को शहरी स्थानीय निकाय, सर्वस्व आवास विभाग। बिसंबर सिंह को सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, मुद्रण एवं लेखन विभाग। संजय सिंह को पर्यावरण, वन और वन्यजीव, खेल विभाग दिया गया है।
