A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ambala: गांव जलालपुर में मामूली से विवाद में भतीजे ने अपने चाचा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। भतीजे ने चाचा पर चाकूओं से वार किया, जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गंभीर चोट आने के बाद घायल व्यक्ति को चंडीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद घायल के भतीजे, भाभी, पिता व चाचा-चाची के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।
बेटी का नाम लेकर गाली दे रहा था भतीजा
गांव जलालपुर के सलिंदर कुमार ने बताया कि वह 19 जून की शाम को अपने घर पर था। उसी शाम उसके घर के बाहर उसका भतीजा शुभम मोबाइल पर बात करते हुए उसकी बेटी का नाम लेकर गाली दे रहा था। जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी शुभम उसको भी गालियां देने लगा। थोड़ी देर बाद शुभम वहां से चला गया। उसने बताया कि वह अपने घर के बरामदे में बैठा था और उसकी पत्नी व बेटी भी घर पर थी। शुभम अपनी माता गीता, दादी गुरजीत कौर व अपने दादा जसवंत सिंह को भड़काकर उसके घर के सामने ले आया। वह घर से बाहर निकला तो उसके पिता जसवंत, चाची गुरजीत कौर, गीता रानी व चाचा राजकुमार उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। वह अपने घर में वापस आकर बैठ गया।
घर में घुसकर चाकू से किया हमला
सलिंदर कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद शुभम चाकू लेकर सीधा उसके घर में घुसा और उस पर हमला बोल दिया। उसके भतीजे शुभम ने पहले गर्दन पर चाकू से वार किया, फिर कमर व कंधे पर चाकू मारे। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। उसके शोर मचाने पर उसके परिवार वालों ने शुभम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला। उसकी बेटी ने डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी। परिजन उसे सिविल अस्पताल में ले गए। यहां दो दिन बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
