A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Faridabad: सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत बांगा चौक पर रेहड़ी लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला के सामने उसके बेटे के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में घायल युवक की बाद में मौत हो गई। महिला हमलावरों से मिन्नतें करती रही, लेकिन मानने की बजाए हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना डबुआ में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कुछ दिन पहले मृतक ने आरोपी को गाली दे दी थी, तब भी झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखे हुए था। अब पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
ऐसे हुआ था दोनों के बीच झगड़ा
नेहरू कॉलोनी के मोची मोहल्ला में रहने वाली कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बांगा चौक पर रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उसके छह बेटे और एक बेटी है। 22 वर्षीय सबसे छोटा बेटा मोहन अविवाहिता था। वह उसके साथ रेहड़ी पर काम में हाथ बंटाता था। रात को वह रेहड़ी पर खाना बना रही थी। तभी वहां नेहरू कॉलोनी निवासी मुन्ना आया। उसने मोहन पर हमला कर दिया। पूछने पर बताया कि तीन-चार दिन पहले मोहन ने उसे गाली दी थी। मुन्ना ने अपने दोस्त को बुला लिया।
मां के सामने बेटे को पीटते रहे हमलावर
पीड़ित महिला कमलेश ने बताया कि वह हमला करने वाले दोनों आरोपियों से मिन्नतें करती रही, बेटे के साथ मारपीट न करने की गुहार लगाती रही। उसने बीच-बचाव भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। हमलावर लगातार उसे पीटते रहे। हमलावरों ने एक ईंट उठाकर उसके बेटे के सिर में दे मारी, जिससे बेटे का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने बेटे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
