A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Narnaund: गांव बास अनाज मंडी के पास मंगलवार को चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना बास पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। कार चालक फौजी ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने गया था चालक

उगालन निवासी अजीत फौजी ने बताया कि वह फौज में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार को अपने घर से हिसार कैंट ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। जब गांव बास के पास पहुंचा तो अनाज मंडी के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए रुका तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे बताया कि कार में आग लगी हुई है। कार में लगी आग को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

फौजी ने चलती कार से निकाला आर्मी का आईकार्ड

कार चालक अजीत फौजी को कहा कि कार के अगले हिस्से में आग लगी हुई है, जल्दी से गाड़ी को बाहर निकालो। उसके बाद उन्होंने तुरंत कार को पेट्रोल पंप से निकालकर भिवानी चंडीगढ़ रोड़ पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। जलती हुई कार में से अजीत फौजी ने हिम्मत जताकर आर्मी का आईकार्ड निकाला। जलती कार को वहीं पर छोड़कर तुरंत बस पकड़ कर ड्यूटी के लिए चला गया।

कार से ज्यादा ड्यूटी जरूरी

अजीत फौजी ने कहा कि उनके लिए कार से ज्यादा जरूरी उनकी ड्यूटी है। घटना स्थल के आसपास खड़े सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अजीत फौजी का अपनी ड्यूटी व जान खतरे में डालकर कार से निकाले गए आर्मी के आईकार्ड के प्रति समर्पण को देखकर सैल्यूट किया। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना बास पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रही जेसीबी मशीन ने कार पर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कार के अंदर इंजन में लगी आग नहीं बुझ पाई। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और वहां पर मौजूद भीड़ को दूर किया ताकि कोई और अप्रिय घटना न घट जाए।