A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Rajysabha by Election: लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस छोड़कर BJP में आईं किरण चौधरी ने मंगलवार को अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंपा है। खबरों की मानें, तो किरण चौधरी के  इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है।

खबरों की मानें, तो किरण चौधरी बीजेपी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकती है। हालांकि, अभी बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने प्रदेश में 3 सितंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज चंड़ीगढ़ में बैठक बुलाई है। यह विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। जिसमें राज्यसभा के उम्मीदवार को लेकर चर्चा की जाएगी।

अगर आज किरण चौधरी का नाम फाइनल होता है तो वह कल राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि  राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 अगस्त ही शुरू हो गई थी और उम्मीदवार 21 अगस्त तक ही अपना नामांकन दाखिल सकते हैं। वहीं 27 अगस्त को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं इस चुनाव की वोटिंग 3 सितंबर को होगी और उसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

तोशाम विधानसभा सीट से श्रुति चौधरी हो सकती है बीजेपी की उम्मीदवार 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से नाराज होकर किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब किरण चौधरी ने अपनी विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा हैं कि श्रुति चौधरी तोशाम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हो सकती हैं।