A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Person Died in Karnal: करनाल में यूपी बॉर्डर के पास एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप मृतक की बेटी के एक्स-हसबैंड पर लगा है। कहा जा रहा है कि मृतक की बेटी ने अपने पति को छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी, जिसके बाद से ही उसका एक्स-हसबैंड गुस्से में था।
इस घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी हुआ फरार
मृतक रघुबीर सिंह (उम्र 55) नगला मेघा के हने वाले थे। वह देर रात लगभग 12 बजे साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनको मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी को पास की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। मृतक की साइकिल भी मौके से बरामद कर ली गई है। लोगों ने शव को हाईवे पर पड़ा देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची।
मृतक की बहू देवी लगाए ये आरोप
मृतक की बहू देवी ने आरोप लगाया है कि उनका पूर्व दामाद सुनील घर पर आया था और उसकी बाइक में कुल्हाड़ी रखी थी। उसने पूछा था कि रघुबीर सिंह कहां है, तब उसने बताया कि वह घर पर नहीं हैं, खेत की ओर गए हुए हैं। उसके बाद आरोपी वहां से चला गया। देर रात परिजनों के रघुबीर सिंह की मौत खबर मिली
बहु देवी ने बताया की मेरी शादीशुदा ननद ने किसी और से शादी कर ली थी, जिसके चलते उसके पूर्व पति के साथ उसकी पहले भी कहासुनी और झगड़े हुए थे। इसी के चलते आरोपी ने पिता (रघुबीर सिंह) हत्या की है।
Also Read: सिरसा में बड़ा हादसा, बरसात से गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से महिला की मौत
मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि हरियाणा-यूपी बॉर्डर के पाल रघुबीर सिंह की हत्या हुई है और उनके सिर पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया गया है। पुलिस ने कुल्हाड़ी को मौके से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही परिजनों के भी बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
