हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर हैं। सोमवार सुबह चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को भेजे गए एक खौफनाक ईमेल में मुख्यमंत्री को जान से मारने और स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इस मेल के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
ईमेल में क्या लिखा है?
धमकी भरी ईमेल में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मेल में लिखा है— "सीएम सैनी चंडीगढ़ रहिंदे ने, जदों तक नहीं ठोकदे, बम धमाके और ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे।" इसके साथ ही धमकी दी गई है कि सोमवार दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और 2:11 बजे मेयर ऑफिस में बम धमाके किए जाएंगे। भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का बताया है।
स्कूलों में हड़कंप, पुलिस का सर्च ऑपरेशन
धमकी मिलते ही चंडीगढ़ और पंजाब के संबंधित स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ताऔर डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। प्रशासन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील की है।
CM को पहले भी मिल चुकी है कई धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब सीएम सैनी को निशाना बनाया गया हो:
- 10 मार्च 2026: गुरुग्राम के स्कूलों को मेल भेजकर सीएम को विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करने या 'जिंदगी खत्म' करने की धमकी मिली थी।
- 30 मई 2025: मुख्यमंत्री आवास 'संत कबीर कुटीर' और सचिवालय को फिदायीन हमले से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
- 1 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ स्थित बीजेपी मुख्यालय पर हाल ही में ग्रेनेड हमला भी हुआ था, जिसे इस धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।