A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Earthquake: हरियाणा में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता तीन के आसपास मापी गई है। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक और सांपला समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यह भूकंप मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 53 मिनट पर आया था। लोगों का कहना है कि अचानक पंखे हिलने लगे और वह अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था। गनीमत यह रही कि इस भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, लोग घबराए हुए हैं।

इस वजह से आता है भूकंप 

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड के देहरादून से हरियाणा के महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन बनी हुई है। इसमें अनगिनत दरारें है। जब इनमें दरारों में किसी तरह की गधिविधि होती हैस तो कंपन होता है और भूकंप के झटके महसूस होते है। ऐसे कभी भी हो सकता है। ये ही वजह है कि रोहतक में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। 

चार जोन में बांटा गया भूकंप

बता दें कि भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। इसमें दो तीन चार और पांच शामिल है। इन जोन के हिसाब से भूकंप के खतरों को नापा जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा होता है और जोन 5 में भूकंप आने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वहीं भूकंपीय जोनिंग मैप के  हिसाब से रोहतक 3 और झज्जर 4 जोन में आता है। 
 

ये भी पढ़ें- Baba Siddique Murder Case: शिवा कुमार गौतम ने बताई हत्या की साजिश की कहानी, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग