A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जाखल/फतेहाबाद: गांव चांदपुरा में अवैध संबंधों से आहत व्यक्ति द्वारा बीते दिन अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसबिन्द्र सिंह उर्फ जस्सी, बिकर सिंह उर्फ भारू व परविन्द्र सिंह उर्फ बीन्दर निवासी चांदपुर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जीजा के पत्नी के साथ 3-4 साल से थे अवैध संबंध

जानकारी अनुसार रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्षीय जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था और जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ पिछले तीन-चार सालों से अवैध संबंध चल रहा था और चार-पांच दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। हाल ही में वे घर वापस लौटे थे। इससे गुस्साए जसविंद्र सिंह ने बुधवार देर रात तेजधार हथियार से दोनों पर वार कर हत्या कर दी। दोनों के शव वीरवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर लहु लूहान हालत में पड़े मिले थे। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बेइज्जती से परेशान होकर दोनों को मार डाला

पुलिस पूछताछ में जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह पत्नी और जीजा के अवैध संबंधों के चलते परेशान था। इससे उसकी गांव में बेइज्जती हो रही थी। इस बात का दुखड़ा उसने अपने दोस्तों के सामने रोया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर मर्डर का प्लान बनाया और साजिश के तहत दोनों को मार डाला। पुलिस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।