A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Karnal: कुंजपुरा के पास बाजिदपुर गांव में 14 वर्षीय लड़के के पेट में साइकिल का हैंडल घुसने से उसकी मौत हो गई। वह घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी ये हादसा हो गया। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। लड़का कुंजपुरा के पास बाजिदपुर में मामा के घर रहता था। स्कूल में छुट्टियां होने के चलते मां से मिलने आया था। घर का इकलौता चिराग बुझ गया, जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मामा के घर रहकर करता था पढ़ाई

मृतक के मामा विक्रम शर्मा ने बताया कि बहन करनाल के कलंदरी गेट के पास रहती है, लेकिन भांजा भविष्य शर्मा करीब डेढ़ साल से उसके पास रह रहा था और वहीं पढ़ाई कर रहा था। भविष्य को 11 बजे वापस आना था। भांजा साइकिल चलाने का शौकीन था। बीते सोमवार को करीब 10 बजे वह साइकिल पर घूमने के लिए घर से निकला, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह साइकिल से गिर गया। इसके बाद जब बच्चे के पेट से हैंडल निकाला गया तो खून बहने लगा। करीब 5 से 7 यूनिट खून बह चुका था। परिजनों ने तुरंत उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मृतक के मामा विक्रम शर्मा ने बताया कि वह भांजे भविष्य को चंडीगढ़ लेकर जाने की बजाय करनाल में स्थित प्राइवेट अस्पताल रावल में ले गए। यहां से भी डॉक्टरों ने उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया। उस वक्त तक भविष्य की सांसें चल रही थी। शाहबाद के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ये देख उसे वहां नजदीक स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान भविष्य की मौत हो गई। भविष्य के पिता पवन शर्मा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उसकी एक छोटी बहन है।