A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: हांसी ब्रांच नहर में नहाते वक्त डूबे युवक शुभम का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अता पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह शुभम के माता-पिता व रिश्तेदारों के अलावा सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ नहर पटरी पर पहुंच गए। रात भर में नहर में पानी कम होने के बाद स्थानीय लोग नहर के आर पार रस्सा डालकर शुभम को ढुंढने में जुट गए, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे। वहीं मौके पर करनाल के प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी गई।

गोताखोर भी युवक को खोजने में रहे नाकाम

सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के सदस्यों अंग्रेज सिंह विर्क, बलविंद्र विर्क व बोबी के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से सारे घटनाक्रम को जानकर ऑक्सीजन सिलेण्डर पीछे बांधकर नहर में उतर गए। प्रगट सिंह व उनकी टीम ने सफीदों के नहर पूल से गांव मुआना तक नहर को छान मारा, लेकिन शुभम का कोई अता पता नहीं चल पाया। नहर की तरफ टकटकी लगाए हुए परिजनों व रिश्तेदारों को अपने बेटे शुभम का कोई पता ना मिलता देखकर रो-रोकर बुरा हाल था। सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह का कहना है कि रात को ही अंटा हैड से नहर का पानी कम करवा दिया गया था। सुबह तक पानी काफी कम हो गया था।

सर्च अभियान के बाद भी मिली निराशा

सफीदों के स्थानीय लोगों के अलावा गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। गौरतलब है कि आदर्श कालोनी सफीदों निवासी शुभम उर्फ बच्ची रविवार को नहर में नहाने के लिए कूद गया और कुछ ही देर में पानी के आगोश में समा गया। शुभम गाड़ियों के साथ काम पर जाया करता था। सुबह को वह घर से यह कहकर गया था कि वह गाड़ी के साथ सरहिंद जा रहा है लेकिन वह गाड़ी पर जाने की बजाए नहर पर नहाने के लिए पहुंच गया, जिसके बाद हादसे का शिकार हो गया।