A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: सतीश कालोनी के समीप बलराज उर्फ गोली की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी उजलवास, धीरज उर्फ बिल्ली निवासी भाटिया कालोनी फतेहाबाद व अनिल कुमार निवासी अकांवाली हाल उजलवास के रूप में हुई। पकडे़ गए तीनों आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया गया, जहां से अनिल को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि दो अन्य को हिसार जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रंजिशन गोली मारकर दिया था वारदात को अंजाम
बता दें कि 15 जून को अपैक्स स्कूल के सामने, शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बलराज उर्फ गोली पर रंजिशन गोलियां चला दी थी। उस समय बलराज के साथ उसकी पत्नी भी गाड़ी में थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इस हमले में गोली लगने से घायल बलराज ने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए 5 टीमें गठित की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाते हुए 16 जून को ही प्रवीण कुमार उर्फ गांधी व रवि कुमार व 17 जून को लवकुश उर्फ लवली को काबू कर लिया था।
हत्याकांड में तीन आरोपी और पकड़े
पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के मामले में तीन अन्य आरोपियों अमन, धीरज उर्फ बिल्ली व अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धीरज उर्फ बिल्ली उक्त ने वारदात के मास्टरमाइंड बलराज उर्फ बल्लू को मोटर साइकिल मुहैया करवाई तथा आरोपी अमन व अनिल कुमार ने शरण देकर भगाने में मदद की। अनिल कुमार ने वारदात से पहले 10 हजार रुपए आरोपी बलराज उर्फ बल्लू को फोन पे किए थे।
