A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Sonipat: गांव गढ़ सहजानपुर में रुपयों के लेनदेन के दबाव में पशु व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के शमशान घाट में पड़ा मिला। साथ ही सल्फास की गोली की डिब्बी भी मिली। इतना ही नहीं, उसका हाथ भी जानवरों ने नोंच रखा था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने शहर की पत्थरों वाली गली में रहने वाले एक पुलिसकर्मी और गांव रेवली के व्यक्ति पर रुपयों के लिए बदनाम करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

शुक्रवार शाम को घर से निकला था मृतक, वापस नहीं लौटा

गांव गढ़ शहजानपुर स्थित हीरानंद कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मदनपाल शुक्रवार की शाम को घर से गए थे। वह वापस नहीं लौटे तो वह उनकी तलाश करने लगे। उनके चाचा रणबीर तलाश करते हुए रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के शमशान घाट में पहुंचे तो उनके पिता वहां मृत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने सल्फास की गोली खा रखी थी। पास की कुछ गोली भी पड़ी मिली। उनका दाहिना हाथ किसी जानवर ने नोंच रखा था।

मृतक के जेब में मिला सुसाइड नोट

नवीन ने बताया कि उनके पिता जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उनका पत्थरों वाली गली में रहने वाले पुलिसकर्मी और रेवली के ग्रामीण के साथ रुपयों का लेनदेन था। रुपए दिए जाने के बावजूद दोनों उस पर और रुपए देने का दबाव बना रहे थे और उसे समाज में बदनाम कर रहे थे। जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।