A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Roadways Bus: हरियाणा में जल्द ही यात्रियों के लिए उनका सफर और भी सुहाना होने वाला है। रोडवेज की ओर से 650 नई बसों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें 500 नॉन एसी स्टैंडर्ड और 150 एचवीएसी बसें शामिल हैं। इन बसों की खरीद के बाद विभाग की ओर से जल्द 518 अन्य नई बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसमें 500 एचवीएसी बसें लेने का प्लान है।

सरकार द्वारा खरीदी जाएंगी ये बसें 

बताया जा रहा है कि 18 लग्जरी बसों की खरीद की जाएगी। अभी परिवहन विभाग के पास 6 वोल्वो बसें, 12 मर्सिडीज, 153 एचवीएसी, 3 सीएनजी, 10 सिमी लो फ्लोर बसें, 278 मिनी बसें, 3203 प्लेन बसें हैं। परिवहन विभाग के इस बेड़े में 1168 नई बसें शामिल हो जाएंगी। अभी फिलहाल परिवहन विभाग के बेड़े में कुल 4227 बसें हैं। इनमें 562 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल हैं। सरकार द्वारा 1168 नई बसों की खरीदने के बाद परिवहन विभाग का बेड़ा 5,395 बसों वाला हो जाएगा।

असीम गोयल ने दिए निर्देश

हरियाणा परिवहन विभाग ने परिवहन मंत्री असीम गोयल के निर्देश पर राज्य के सभी बस स्टैंड और डिपो के शौचालयों को चकाचक करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत परिवहन विभाग सबसे पहले राज्य के 6 जिलों में सटे मुख्य बस स्टैंड के शौचालयों में सुधार करेंगे। इन कामों के लिए पहले इन बस स्टैंड के शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जिसके लिए मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की टीम गठन किया गया है, जो जिला स्तर पर टीम के साथ मिलकर कमियों का पता लगाएगी।  

Also Read: गोहाना बनेगा हरियाणा का 23वां जिला, सीएम की घोषणा, औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी कमेटी

योजना के लिए निजी कंपनी को किया हायर

परिवहन विभाग की ओर से निजी कंपनी को हायर किया गया है, जो शौचालयों की सफाई करने को लेकर अपनी योजना बताएगी। यह काम परिवहन मंत्री के निर्देशों के बाद जोरो शोरों चल रहा है। कहा जा रहा है कि निरीक्षण टीम लगभग एक सप्ताह में अपना काम पूरा कर लेगी। इसके बाद से बस  स्टैंड के शौचालयों की सफाई करने का काम सिरे चढ़ाया जाएगा। पहले चरण में कुछ जिलों के बस स्टैंड के शौचालयों को निरीक्षण के बाद सुधारने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में दूसरे जिले के बस स्टैंड के शौचालयों के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।