कुरुक्षेत्र में बच्चों की बहस ने लिया खूनी रूप: बेटे के सामने किया पिता का मर्डर, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बेटे के सामने किया पिता का मर्डर, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
X

कुरुक्षेत्र में आठ लोगों ने किया व्यक्ति का मर्डर।

Murder in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बच्चों की आपसी बहस के चलते आठ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Murder in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बच्चों की बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। बच्चों के आपसी झगड़े में पिता को आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, ईंटें और तेजधार हथियार चले, जिसमें बच्चे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था। व्यक्ति ने बीते दिन रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
कैसे हुआ विवाद ?
मृतक की पहचान 35 साल के रामरतन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में मृतक के भतीजे कर्ण कुमार का कहना है कि उसका चाचा रामरतन साफ-सफाई का काम करता था। कर्ण कुमार ने बताया कि 29 मई की रात को उसका चाचा करीब 10 बजे अपने बेटे सुशील के साथ किरमिच गांव में सर्कस देखने गया था। उस दौरान गांव के ही कुछ युवक सुशील के साथ गाली गलौज करने लगे। जब रामरतन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। कर्ण का कहना है कि आरोपियों ने पत्थरों से भी हमला किया था। हमले में रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंडीगढ़ पीजीआई में हुई मौत
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने रामरतन को करनाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डॉक्टरों ने रामरतन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनोंको जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story