Road Accident: कुरुक्षेत्र में हैरियर-स्विफ्ट कार आपस में टकराई, 5 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Ghaziabad Road Accident
X

गाजियाबाद सड़क हादसा।

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में सोमवार को दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में सोमवार, 29 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार टाटा हैरियर और मारुति स्विफट कार की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऐसा कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारों के परखच्चे तक उड़ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने कारों की खिड़कियों को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यमुनानगर के रहने वाले थे मृतक
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी मृतक मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे और यमुनानगर के रहने वाले थे। दूसरी तरफ टाटा हैरियर कार में सवार लोग हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि टक्कर लगते ही हैरियर कार के एयरबैग खुल गए, जिसकी वजह से कार में सवार लोगों की जान बच गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन से हटवाकर हादसे के कारण लगे ट्रैफिक जाम को खुलफाया।

माता के दर्शन करने जा रहे थे
पुलिस की जांच के अनुसार पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि अपनी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन टाटा हैरियर गाड़ी में सवार होकर अंबाला जा रहे थे। वहीं मारुति स्विफ्ट कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें ड्राइवर प्रवीण कुमार, पवन कुमार, भाई राजेन्द्र कुमार, पत्नी उर्मिला, महिला सुमन और 18 साल की वंशिका माता की दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

जब उनकी गाड़ी कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर घराडसी गांव के पास पहुंची, तो ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी तेजी से कैथल से आ रही हैरियर कार से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय वंशिका गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

दूसरी तरफ हैरियर कार में 45 वर्षीय संतोष, 52 साल की लीला देवी, 55 वर्षीय ऋषि पाल और 40 साल के प्रवीण घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story