करनाल में दोषी को उम्रकैद: हत्यारोपी को 4 साल बाद मिली सजा, वाहन से कुचलकर दिया था वारदात को अंजाम

The culprits in Robin murder case were sentenced to life imprisonment.
X
रॉबिन हत्याकांड में दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा। 
करनाल में रॉबिन नागपाल हत्याकांड में अदालत ने चार साल बाद दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि एक दोषी काे बरी कर दिया।

करनाल: करनाल के मॉडल टाउन में हुए रॉबिन नागपाल हत्याकांड में 3 साल 11 महीने बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दो आरोपियों राजकुमार उर्फ राजू और नीरज को हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई और गौरव को बरी कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा ने जब फैसला सुनाया तो मृतक के परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। रोबिन के पिता सतीश और अन्य सदस्यों ने कहा कि कोर्ट ने सिर्फ दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन कोर्ट ने तीसरे आरोपी को बरी कर दिया। गौरव भी मुख्य दोषी है, उसे भी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए अब वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

10 सितंबर 2020 को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 10 सितंबर 2020 को रॉबिन और अरविंद सेक्टर-एक में सैर कर रहे थे। आरोपी राजू अरविंद की हत्या करना चाहता था, लेकिन सड़क पर टहल रहे रॉबिन और अरविंद दोनों को कार सवार तीनों आरोपियों ने कुचल दिया, जिसमें अरविंद की जान बच गई। जबकि रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान निजी अस्पताल में रॉबिन की मौत हो गई। आरोपी इस हत्या को हादसा दिखाना चाहते थे। पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसे हादसा मानकर एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन जब हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस ने इसमें हत्या समेत कई धाराएं जोड़ दी। सीसीटीवी चेक किए तो सच्चाई सामने आई, लेकिन जब परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी चेक किए। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पुलिस ने काबू किए हत्यारोपी

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ राजू, नीरज और गौरव को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों ने हत्याकांड के बारे में खुलासा किया। रोबिन की किसी से दुश्मनी नहीं थी, इसलिए हत्या का शक रॉबिन के परिजनों ने पहले दिन से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस चौकी के चक्कर लगाए। उन्होंने सेक्टर-एक चौकी का घेराव किया और वहां प्रदर्शन किया, ताकि उनके बेटे के हत्यारे को पकड़ा जा सके। सीसीटीवी से कार की पहचान होने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

रॉबिन को अरविंद से रखना था दूर

रोबिन के पिता सतीश नागपाल ने बताया कि आरोपी राजू ने कई दिन पहले रॉबिन को अरविंद से दूर रहने की बात कही थी। अरविंद का व्यवहार गलत है। इस बारे में रॉबिन को समझाया गया और रॉबिन ने उसके घर आना बंद कर दिया। सतीश नागपाल ने बताया कि अरविंद का आरोपी राजकुमार उर्फ राजू से लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने अरविंद पर हमला किया, लेकिन उसके साथ चल रहे उसके बेटे रॉबिन को भी आरोपी ने कुचल दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story