करनाल में सीएम रेखा गुप्ता का तंज: बोलीं- 'पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरह...', दिल्ली के विकास में हरियाणा का सहयोग जरूरी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज करनाल पहुंची।
CM Rekha Gupta Visit Karnal: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 15 जून रविवार को करना पहुंची हैं। ऐसा कहा कहा जा रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता पंजाब उपचुनाव के प्रचार के लिए दौरे पर हैं। इस मौके पर वह करनाल में ठहराव के दौरान नमस्ते चौक स्थित एक निजी होटल में रुकीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए करनाल समेत पूरे हरियाणा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा के संबंध अच्छे हैं, दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएम रेखा गुप्ता ने हरियाणा की तारीफ करते हुए पंजाब सरकार पर तंज कसा है।
BJP नेताओं ने किया स्वागत
सीएम रेखा गुप्ता का करनाल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मेयर रेनू बाला गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरह बैठी हैं, न खुद तरक्की कर रही हैं और न बाकी राज्यों के साथ समन्वय बना रही हैं।
करनाल, हरियाणा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "करनाल बहुत ही खूबसूरत शहर है। मेरे साथ यहां की मेयर हैं। शहर सुव्यवस्थित, स्वच्छ और व्यवस्थित है। पहले मनोहर लाल खट्टर यहां से विधायक थे और अब जगमोहन जी विधायक हैं। जिस तरह से सभी लोग एक टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं,… pic.twitter.com/2ReOSyU2jg
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने करनाल के लिए क्या कहा ?
करनाल की तारीफ करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, करनाल एक सुंदर शहर है, पूरे शहर को अच्छे से साफ-सुथरा रखा गया है, शहर का ख्याल अच्छे से रखा गया है। पहले हमारे मनोहर लाल यहां से विधायक रहे और अब जगमोहन आनन्द विधायक हैं। शहर भी आगे बढ़ रहा है, राज्य भी आगे बढ़ रहा है और इसी संगठन के साथ राज्य का विकास होता है। दिल्ली और हरियाणा राज्य के ऐसे संबंध हैं, जिससे दोनों राज्यों का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का सहयोग दिल्ली को हमेशा मिलता रहेगा और दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पंजाब सरकार को दी नसीहत
पंजाब के साथ रिश्तों को लेकर सवाल पर सीएम रेखा गुप्ता ने पानी और पराली से होने वाली समस्याओं के बारे में कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां पंजाब पर ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण न पंजाब तरक्की कर पा रहा है, न ही बाकी राज्यों के साथ उनका समन्वय अच्छा है। पंजाब सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।