A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सफीदों/जींद: सफीदों उपमंडल के गांव सिंघाना में वीरवार बिजली चोरी पकड़ने गई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सफीदों की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कर्मचारियों को थप्पड़ जड़ते हुए उनकी पिटाई भी की। चोरी पकड़ने गई बिजली निगम टीम के सात कर्मचारियों में से तीन कर्मचारी मौके से भागने में कामयाब हो गए। बंधक बनाए कर्मचारियों से ग्रामीणों ने लिखित पत्र लिया कि हमने कोई गांव में चोरी नहीं पकड़ी और न ही आगे से गांव सिंघाना में बिजली चोरी पकड़ने के लिए आएंगे। करीब दो घंटे बाद मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बिजली निगम के कर्मचारियों को मुक्त करवाया।
क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव सिंघाना के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी बगैर किसी शिकायत के एक मकान में घुस गए और महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। गांव के हर घर के बाहर पोल पर बिजली के मीटर लगे हुए हैं तो घर में घुसने का क्या काम है। इस प्रकार से बिना किसी शिकायत व मकान मालिक की इजाजत कर्मचारियों का किसी के घर में आना पूरी तरह से गलत है। बिजली निगम के कर्मचारी गांव सिंघाना के ग्रामीणों से पिछले काफी दिनों से रंजिश बनाए हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले गांव के दिलबाग का लाखों रुपयों का चोरी के केस में चालान बनाया गया था। फोरमेन एरिया इंचार्ज सीता राम सिंघाना के ग्रामीणों से उसी दिन से रंजिश रखते हैं, जब गांव सिंघाना के ग्रामीणों ने बिजली शेड्यूल बदलवाने के लिए गांव के पावर हाउस पर तालाबंदी की थी।
घर के अंदर कर्मचारी बना रहे थे वीडियो
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मी आए दिन गांव सिंघाना में बिजली चोरी को लेकर बगैर किसी उच्चाधिकारियों के आदेश व शिकायतों के घरों में घूस आते हैं। वीरवार 11 बजे निगम की टीम विक्रम के मकान में अंदर जाकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस दौरान मकान में महिलाएं जिस भी हालत में थी, उनकी भी वीडियो बनाई और उनके साथ धक्का मुक्की की। महिलाओं का शोर सुनकर काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में गांव सिंघाना के सैकड़ों ग्रामीण सदर थाना सफीदों पहुंचे, जिन्होंने निगम के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्या कहते हैं निगम कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे सिंघाना के एरिया इंचार्ज फोरमैन सीताराम ने कहा कि वह अधिकारियों के आदेशों पर अपनी टीम के साथ गांव सिंघाना में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। टीम में उनके साथ जेई राम अवतार, एएलएम कुलदीप, लाईनमैन राजीव, लाईनमैन विनोद वर्मा व ड्राईवर राजू शामिल थे। टीम ने गांव सिंघाना में दो चोरियां पकड़ ली थी और साथ ही उनकी वीडियो अपने फोन में बना ली थी, जिसको लेकर ग्रामीण नाराज हो गए और उन्हें पकड़ कर बंधक बनाते हुए मारपीट की। उनके फोन से वीडियो डिलीट करवाई गई और एक कर्मचारी का फोन भी तोड़ दिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
