Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर 13 अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित।
Independence Day 2025: कल 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
अधिकारियों में पंचकूला के सीपी IPS सुभाष सिबाश कबीराज, SV एंड ACB के IGP IPS कुलदीप सिंह के अलावा 11 पुलिस अधिकारी और जवान को शामिल किया गया है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे
- शिबास कबिराज, पुलिस आयुक्त, पंचकूला
- कुलदीप सिंह, IG, एसवीएसीबी
इन अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक
- सुरेश कुमार, DSP, ट्रैफिक, पानीपत
- राजेश कुमार, ACP, फरीदाबाद
- इंस्पेक्टर ऋषि पाल (इंचार्ज इकोनॉमिक सैल) अंबाला
- इंस्पेक्टर हरकेश कुमार, सुनारिया, रोहतक
- इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, IRB, भोंडसी
- इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह, HAP, मधुबन
- इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, HSINB, पंचकूला
- इंस्पेक्टर राजेश कुमार, IT सैल, डायल 112, पंचकूला
- SUB-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, रोहतक
- SUB-इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, फरीदाबाद
- SUB-इंस्पेक्टर सोहन लाल, मुख्यमंत्री आवास
उत्कृष्ट काम करने की मिलेगी प्रेरणा- DGP शत्रुजीत कपूर
हरियाणा पुलिस के DGP शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 'यह गौरव केवल सम्मानित पुलिसकर्मियों का नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा पुलिस परिवार का है। DGP शत्रुजीत कपूर ने यह भी कहा कि,' यह हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को मिली एक राष्ट्रीय पहचान है।' DGP का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों को देश के लिए भविष्य में और भी उत्कृष्ट काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
