Hisar to Jaipur flight: हिसार से जयपुर के लिए हवाई सेवा कल से, जानें किराया व समय

hisar to jaipur flight
X

हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार को जयपुर से फ्लाइट शुरू होगी। 

हिसार से जयपुर के लिए बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुक्रवार से शुरू होगी। शाम 5.35 बजे चलने वाली फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जानें फ्लाइट का किराया व शेड्यूल।

Hisar to Jaipur flight : हिसार से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने की काफी दिनों से प्रतीक्षा थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ से सायं साढ़े पांच बजे वर्चुअल माध्यम से विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट परिसर में कार्यक्रम को लेकर ऑनलाइन व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुवार को एडीसी सी. जयाश्रद्घा ने अतिरिक्त जिला नगरायुक्त के साथ एयरपोर्ट परिसर का दौरा कर कार्यक्रम के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

फ्लाइट का समय व किराया

एडीसी ने बताया कि हिसार से जयपुर रूट पर हवाई सेवा का समय शाम 5 बजकर 35 मिनट तय किया गया है। हिसार से जयपुर फ्लाइट के लिए 1957 रुपये का किराया रखा गया है। फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने में 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा। हर शुक्रवार को यह सेवा रहेगी। जयपुर फ्लाइट से राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को फायदा होगा। खासकर जयपुर से अयोध्या जाने वालों को भी सहूलियत मिलेगी। रोड से जयपुर पहुंचने में जहां पांच घंटे लगते थे, वहीं फ्लाइट से करीब चार घंटे की बचत होगी।

डीजीसीए ने तीन दिन पहले ही थी मंजूरी

बता दें कि तीन दिन पहले ही डीजीसीए ने हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट की मंजूरी दी थी। उसी दिन से टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई थी। डीजीसीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हिसार व जयपुर के बीच हवाई सेवा 12 सितंबर से शुरू होगी और हर शुक्रवार को यह सेवा रहेगी। शेड्यूल के अनुसार 12 सितंबर को सुबह 11:10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 12:10 बजे हवाई जहाज हिसार पहुंचेगा और यहां से शाम 5:35 बजे उड़ान भरकर 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगा। इससे पहले हिसार से दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं।

हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदला

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का समय भी बदला गया है। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट अब हर सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे जाएगी जो 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में यह फ्लाइट सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ेगी और सुबह 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी। पहले हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार उड़ान भरती थी। यह दोपहर 3:20 बजे हिसार से उड़ती थी और 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। इसी तरह वापसी में यह फ्लाइट शाम 4:55 बजे उड़ती थी और 5:55 बजे हिसार पहुंचती थी। हिसार से जयपुर की सड़क मार्ग से दूरी करीब 350 किमी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story