Namdev Jayanti: 'एक सच्चा धर्म वही है जो...,' संत नामदेव जयंती समारोह में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हिसार में संत नामदेव जयंती समारोह।
Hisar Namdev Jayanti: हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के ऑडिटोरियम में आज 26 अक्टूबर रविवार को संत नामदेव जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम सैनी के साथ समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और मेयर प्रवीण पोपली भी मौजूद रहे।
संत नामदेव जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री रणबीर गंगवा को पगड़ी पहनाई गई। समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सीएम सैनी ने कहा कि आज बहुत गर्व का दिन है, आज उनका जन्मदिन है।
उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। सीएम सैनी ने कहा कि 'आज महान संत नामदेव की जयंती है, इस महान पर्व की मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।' उन्होंने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां परम संत नामदेव के कार्यक्रम में आने का मौका मिला है।
संत नामदेव ने भेदभाव खत्म किया
सीएम सैनी ने कहा कि, 'साथियों, संत नामदेव जी भारत की संत परंपरा के बड़े संत हैं। उन्होंने अपनी भक्ति से ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने अपने जीवनकाल से ये बताया है कि लोगों की सेवा करके ही ईश्वर तक पहुंचा जा सकता है। वह एक साधारण दर्जी परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनकी तपस्या ने उन्हें असाधारण संत बना दिया।' नामदेव जी ने समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत को दूरस करने का काम किया है। उनकी रचनाएं गुरुग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।
Hisar, Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini attends the state-level celebrations of Sant Shiromani Namdev Jayanti pic.twitter.com/J3nxeA61kG
— IANS (@ians_india) October 26, 2025
ईमानदारी से जीवन जीने का संदेश
संत नामदेव जी ने हमें संदेश दिया है कि एक सच्चा धर्म वही है, जो इंसानियत को मनुष्य से जोड़ने का काम करता है। मुझे आज खुशी है कि संत नामदेव मेहनत, ईमानदारी, भक्ति से जीवन जीने का संदेश दिया है। सीएम सैनी ने बताया कि रोहिल्ला, राजपूत समाज को संत नामदेव जी का अनुयायी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संत महान योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस समारोह का आयोजन भी इसी योजना के तहत किया गया है। महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है उसे साकार करने के लिए हमारी सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
