Heavy Rain: हरियाणा के इन शहरों में अगले 2 दिन तक भारी बारिश के आसार, पढ़ें ताजा अपडेट

Haryana News Hindi
X

हरियाणा में 2 दिन होगी भारी बारिश। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Heavy Rain in Haryana: हरियाणा में आगामी 2 दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है।

Heavy Rain in Haryana: हरियाणा में आने वाले आगामी 2 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को प्रदेश की ज्यादातर जगह में बारिश का अनुमान है। IMD के मुताबिक हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो जाएगी, लेकिन 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी, जिसकी वजह से पहाड़ों से होकर हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ रुख करेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

IMD के मुताबिक, हरियाणा में अभी अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री है, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है, लेकिन बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के बाद नमी बढ़ने से सुबह और रात में प्रदेशवासियों को ठंडक का एहसास हो सकता है।

इन शहरों में होगी भारी बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज हल्की बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
  • 5 अक्टूबर को फतेहाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र ,अंबाला, पंचकूला, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 6 अक्टूबर को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में तेज बारिश हो सकती है। हिसार, जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में भारी बारिश होने की संभावना है।

कब साफ होगा मौसम ?

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी एरिया की तरफ आ सकती हैं।

ऐसे में आज 4 अक्टूबर को रात से हरियाणा के मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में 5 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक ज्यादातर एरिया में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD का कहना है कि 8 अक्टूबर को दोपहर के बाद से मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन हवाओं में फिर से बदलाव होने के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story