हाॅकी स्टार: चार्टर अकाउंटेंट पंकज की 'रानी बनेगी' भारतीय हाॅकी टीम की कप्तान रही रानी रामपाल

कार्यक्रम के दौरान हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल व अन्य।
हरियाणा में कुरूक्षेत्र के शाहबाद मॉडल टाउन निवासी भारतीय हाकी टीम की रही पद्मश्री रानी रामपाल का विवाह दो नवंबर को कुरूक्षेत्र निवासी सीएम पंकज के साथ कुरूक्षेत्र में होगा। पिपली के पाल प्लाजा में होने वाले हाकी स्टार के शादी समारोह को ग्रैंड शादी बनाने के लिए प्रधानमत्री, मुख्यमत्री, वालीवुड स्टॉर, नेता व खिलाड़ियों सहित देश की सभी बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। रानी रामपाल का कन्यादान व शादी की सभी रस्में उनके द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह निभाएंगे। रानी रामपाल के पिता बीमार है तथा शादी की तैयारियों में जुटा परिवार व रिश्तेदार शादी उनके स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।
दो माह पहले हुई थी सगाई
पद्मश्री रानी रामपाल व सीए पंकज की सगाई करीब दो माह पहले हुई थी। रानी रामपाल शाहबाद के मॉडल टाउन तो चार्टर एकाउंटेंट पंकज कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों की सगाई गुपचुप तरीके से कुरूक्षेत्र में ही हुई थी। जिसमें दोनों परिवारों के अलावा नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। रानी रामपाल व पंकज की सगाई के सामने आए कुछ फोटो को देखकर ऐसा ही लग रहा है। दोनों परिवारों ने अब शादी समारोह को ग्रैंड शादी बनाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते वीवीआईपी व वीआईपी लोगों सहित देश की प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

पिता की मेहनत, कोच के मार्गदर्शन व रानी के समर्पण का परिणाम
रानी रामपाल के पिता तांगा चलाते हुए अक्सर महिला खिलाड़ियों को आता जाता देखते थे। जिससे उनके मन में बेटी को हाकी खिलाड़ी बनाने की इच्छा जागी और अपनी छह साल की बेटी को कोच बलदेव के पास छोड़ आए। जहां रानी रामपाल ने कोच के मार्गदर्शन में खूब पसीना बहाया और महज 14 साल की उम्र में उनका इंटरनेशनल डब्यू हो गया। 2010 में 15 साल की उम्र में रानी रामपाल ने महिला विश्व कप खेला। जूनियर विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक गोल दागकर रानी ने भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में रानी रामपाल ने टीम की अगुवाई की तथा भारत चौथे स्थान पर रहा। टोक्यो ओलंपिक के बाद रानी की टीम में वापसी नहीं हो पाई। पिछले साल उन्हें जूनियर महिला टीम का कोच बनाया गया। जिसके एक साल बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
