हत्या और सुसाइड: दिव्यांग की गला दबाकर हत्या, कंपनीकर्मी ने स्टेशन के बाथरूम में लगाया फंदा

suicide
X

कुरूक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाथरूम में फांसी लगाने का प्रतिकात्मक फोटो। 

जगाधरी में साथी पर दिव्यांग की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। कुरूक्षेत्र में दिवाली के दिन पत्नी से विवाद के चलते युवक ने स्टेशन पर बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी।

हरियाणा में यमुनानगर के जगाधरी में यूपी निवासी एक युवक पर अंबाला निवासी 37 वर्षीय दिव्यांग की हत्या करने का आरोप लगा है। दोनों जगाधरी भीग मांगते थे तथा सरस्वती कॉलोनी में किराए पर रहते थे। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला के डेरा निवासी नाजमा ने बताया कि उसकी बेटी हीना यूपी के मुरादाबाद में शादी की हुई है। उसका 37 वर्षीय बेटा जनाब सलमानी भीग मांगकर गुजारा करता था। 12 दिन पहले उसकी बेटी का पड़ोसी नईम उनके घर आया और सलमानी के साथ भीख मांगने लगा। फिर वह सलमानी को अपने साथ लेकर जगाधरी में चला गया तथा सरस्वती कॉलोनी में कमरा किराए पर लेकर भीख मांगने लगे। दोनों नशे के आदी थे। 22 अक्टूबर को बेटे के मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि जनाब सलमानी मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। उसने देखा कि उसका लड़का मृत हालत में पड़ा था। जब उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 21 अक्टूबर की रात को नईम व जनाब सलमानी के बीच शराब पीते हुए किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी हत्या के बाद सलमानी के भीख के पैसे भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी कर्मी ने स्टेशन पर बाथरूम में लगाया फंदा

मूल रूप से यूपी निवासी बद्दी की कंपनी के कर्मी ने कुरूक्षेत्र के शाहबाद स्टेशन पर बने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची आरपीएफ ने दवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला तथा जेब से मिले आधार व पेन कार्ड से कार्ड से मृतक की पहचान 31 वर्षीय सोनवर जिला आजमगढ़ यूपी निवासी रणविजय के रूप में हुई। रणविजय हिमाचल के बद्दी की शूज कंपनी में काम करता था और बद्दी में ही यूनी कैंपस में रहता था। कंचन निवासी जोर-ईनामी जिला आजमगढ़ ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी शादी रणविजय के साथ हुई थी। 22 अक्टूबर को मकान मालिक ने उसे सूचना दी कि उसका पति कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। जब वह घर पहुंची तो वह परेशान थे और नशे में थे। जब वह मार्केट से जूस लेकर आई तो रणविजय घर से जा चुका था। रणविजय अक्सर शराब पीकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। शराब पीने के चलते ही उसने फ्रिज भी गिरवी रख दिया था। दीवाली के दिन भी रणविजय ने घर से उसका सामान बाहर फेंक दिया था। इसके बाद से वह अपनी सहेली रोशनी के घर चली गई थी। वह शादी के एक साल के बाद ही अपने पति के साथ परिवार से अलग गांव में रहने लगी थी। एक साल पहले उसका पति बद्दी काम करने आ गया था और वह मायके आकर रहने लगी थी। करीब 7 महीने उसका पति रणविजय उसे अपने साथ हिमाचल लेकर आया था। 25 अक्टूबर को उसे अपने पति की मौत की सूचना मिली थी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story