Couple Visiting Places in Haryana: हरियाणा में कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट हैं 3 जगह, आप भी बना सकते हैं प्लान

हरियाणा में कपल्स के घूमने की लिए बेस्ट जगहें।
Haryana Couple Visiting Places: अगर आप हरियाणा में रहते हैं और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हरियाणा अपनी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पर कपल्स के घूमने के लिए भी कई अच्छी जगहें हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून और आनंद के पल बिता सकते हैं। साथ ही अपने अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय भी बिता सकते हैं। यहां पर जाकर आप अपनी भागदौड़ की जिंदगी से दूर सुकून के लम्हे बिता सकते हैं।
आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
1- पंचकूला की मोरनी हिल्स
पंचकूला की मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जहां पर बहुत ही शांत, हरा-भरा और सुहावना वातावरण है। मोरनी हिल्स में आप अपने पार्टनर के साथ ट्रैकिंग, बोटिंग, कमांडो नेट और रोप क्लाइंबिंग जैसी कई एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर दुर्लभ पक्षी और जानवर भी देखने को मिलते हैं। यहां पर टिक्कर ताल झील भी मौजूद है, जिसके लिए यह हिल स्टेशन काफी फेमस है। मोरनी हिल्स में सूर्यास्त के समय का नजारा बेहद ही खास होता है, जब पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में अगर अपने पार्टनर के साथ सुकून के थोड़े पल बिताने चाहते हैं, तो मोरनी हिल्स घूमने का प्लान बना सकते हैं।
2- गुरुग्राम का दमदमा झील
गुरुग्राम में अरावली की पहाड़ियों के बीच दमदमा झील स्थित है, जो रोमांटिक जगहों के लिए मशहूर है। इस झील काफी शांत है, जिसके चारों ओर हरियाणा फैली हुई है, जो आपका मन मोह लेगी। यह जगह उन कपल्स के लिए खास है, जिन्हें नेचर से बेहद प्यार है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बोटिंग करने के साथ ही पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अपने पार्टनर के साथ आस पास के रिसॉर्ट्स में रुककर सुकून का आनंद ले सकते हैं। खासकर शाम के समय यहां के नजारा खूबसूरत हो जाता है। साथ ही यह जगह दिल्ली के काफी नजदीक है, ऐसे में आपका समय भी बचेगा और आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं।
3- सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी
अगर आपका पार्टनर नेचर लवर और बर्ड बहुत पसंद हैं, तो आप गुरुग्राम के सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये जगह नेचर लवर के लिए बेस्ट है, जहां पर 250 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं, जो कि ज्यादातर सर्दियों के मौसम में दिखते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ झील के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यह बर्ड सैंक्चुअरी दिल्ली से सिर्फ 40 किमी की दूरी पर है, जहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
