Transport Ministry Workshop: चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की वर्कशॉप,12 राज्यों के मेंबर होंगे शामिल, अनिल विज करेंगे शुभारंभ

चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की वर्कशॉप,12 राज्यों के मेंबर होंगे शामिल, अनिल विज करेंगे शुभारंभ
X
Haryana Transport Ministry Workshop: हरियाणा में 12 राज्यों की ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप में ऑनलाइन सर्विस को लेकर चर्चा होगी, ताकि लोगों को बेहतर ऑनलाइन सर्विस मिल सके।

Haryana Transport Ministry Workshop: चंडीगढ़ में दो दिवसीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप में हरियाणा समेत 12 राज्यों के मेंबर शामिल होंगे। वर्कशॉप का शुभारंभ आज हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज करेंगे। वर्कशॉप में नागरिकों को दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए राज्य के प्रतिनिधियों के बीच विचार किया जाएगा।

कौन से 12 राज्य होंगे शामिल ?
जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली तथा चंडीगढ़ के मेंबर हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार ट्रांसपोर्ट विभाग की वाहन और सारथी एप के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं देती हैं। इन एप से सभी राज्य कनेक्ट हैं।

सरकार ने एप के माध्यम से लोगों को अच्छी अपग्रेड ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए चंडीगढ़ में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया है। बता दें कि वाहन और सारथी भारत सरकार द्वारा संचालित दो अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल हैं। परिवहन सेवाओं को सुव्यवस्थित और डिजिटल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वाहन एप क्या है?

  • यह एक ऐसा पोर्टल है जो मुख्य रूप से वाहन पंजीकरण, परमिट, कराधान, और फिटनेस से संबंधित सेवाओं पर केंद्रित है।
  • पोर्टल वाहन मालिकों को अपने वाहनों के विवरण देखने, पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने, और अलग-अलग तरह के परमिट प्राप्त करने की अनुमति देता है।
  • वाहन पोर्टल का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता वाहन के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। एप से जुड़ी दूसरी संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

सारथी एप क्या है ?

  • सारथी पोर्टल ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं पर केंद्रित है।
  • यह पोर्टल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने, परीक्षा की तिथि निर्धारित करने, ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति की जांच करने, और लाइसेंस नवीनीकरण जैसी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करता है।
  • सारथी पोर्टल के माध्यम से, उपयोगकर्ता अपने ड्राइविंग लाइसेंस के विवरण भी देख सकते हैं। इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story