Rainfall in Haryana: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather Update
X

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम। 

Rainfall in Haryana: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। यहां पढ़े प्रदेश के दूसरे जिलों का क्या मिजाज रहेगा।

Rainfall in Haryana: हरियाणा के लोगों को शनिवार को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 15 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में हल्की बारिश भी हो सकती है।

किन जिलों में मौसम साफ रहेगा?
मौसम विभाग का कहना है कि भिवानी में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, झज्जर, कैथल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। दूसरी तरफ रोहतक, अंबाला, रेवाड़ी, यमुनानगर, नूंह, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़ और जींद में मौसम साफ है। IMD का कहना है कि प्रदेश में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, ऐसे में राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

सबसे गर्म जिला कौन सा रहा?
मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में मौसम की बदलाव की वजह से प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की है। ऐसे में महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट कुरुक्षेत्र में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। ऐसे में कुरुक्षेत्र का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?

  • मौसम विभाग का कहना है कि 6 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50-75% बारिश की संभावना है।
  • IMD का कहना है कि 7 जुलाई कोपंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 8 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी 25-50% बारिश हो सकती है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story