Haryana Rain: हरियाणा के 6 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update
X

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Haryana Rain: हरियाणा के 6 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम के बारे में भी बताया गया है।

Haryana Rain: हरियाणा के 6 जिलों में आज यानी 6 जुलाई को मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। मौसम विभाग ने जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश की संभावना है। बता दें कि बीते दिन भी प्रदेश के जिलों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन उन्हें जलभराव और ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के अध्यक्ष ने क्या बताया ?
हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिसकी वजह से प्रदेश में बहुत सी जगहों पर कम बारिश हुई है। लेकिन अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।

मदन खीचड़ का कहना है कि यह हवाएं श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश), बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। ऐसे में 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और हवा में नमी रहेगी।

सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के भीतर सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं रोहतक में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब तक 89.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर पर 71.4 एमएम बारिश होनी चाहिए। लेकिन प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो गई है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

  • IMD का कहना है कि 7 जुलाई कोपंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 8 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में भी 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी 25-50% बारिश हो सकती है।
  • 9 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 75% के आसपास बारिश की संभावना जताई गई है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50% बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद में 25% बारिश की संभावना हो सकती है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story