New Collector Rate: हरियाणा में लागू होगा नया कलेक्टर रेट, NCR में भी प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा

हरियाणा में लागू होगा नया कलेक्टर रेट। ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Haryana New Collector Rate: हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट को मंजूरी दे दी गई है। सीएम सैनी ने कलेक्टर रेट फाइल पर साइन करने के बाद 1 अगस्त से नई दरों को लागू करने के लिए कहा है। इस फैसले के बाद तहसीलों में नई रजिस्ट्री पर 31 जुलाई तक रोक लगा दी गई थी।
केवल वहीं रजिस्ट्रियां होंगी, जिनका पहले अपॉइंटमेंट लिया जा चुका है। इसे लेकर राज्य के सभी जिलों के डीसी को लेटर भी लिखा जा चुका है। नए कलेक्टर रेट के तहत 5 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस फैसले के बाद NCR के अंदर आन वाले हरियाणा के शहरों के भी जमीनों के दाम बढ़ जाएंगे।
कलेक्टर रेट क्या होता है ?
कलेक्टर रेट किसी भी जिले में जमीन की वह न्यूनतम कीमत होती है, जिस पर कोई रियल एस्टेट प्रापर्टी खरीदार को बेची जाती है। इसी पर तहसीलों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है। कलेक्टर रेट में समय-समय पर बदलाव होता रहता है, और यह बदलाव स्थान, बाजार के रुझान पर निर्भर करता है। कलेक्टर रेट का फैसला जिलों में स्थानीय स्तर पर लिया जाता है।
📢 Public Notice: Proposed Collector Rates for Gurugram (2025-26)
— DC Gurugram (@DC_Gurugram) July 30, 2025
The District Administration Gurugram has released the proposed Collector Rates for the year 2025-26. Citizens are invited to review the tehsil-wise rates on https://t.co/yOwK8CEgjN and submit their suggestions or… pic.twitter.com/c7ZHcQXXOA
