Haryana Monsoon: हरियाणा के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी, इन शहरों में मानसून मेहरबान

आज पूरे हरियाणा होगी बारिश।
Haryana Monsoon: हरियाणा में इन दिनों मानसून मेहरबान है। प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज में बदलाव देखने को मिला। आज हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हुई है, वहीं एक जिले में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश होने से हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की वजह से उमस हो जाने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। आने वाले 3 दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इसके बारे में भी IMD ने बताया है।
7 जिलों में येलो अलर्ट
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज सुबह 4 जिलों भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद और चरखी दादरी में बारिश हुई है। दूसरी तरफ यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई है। IMD की ओर से 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि IMD ने पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि सभी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
इन जिलों में किसानों को हुआ नुकसान
बीते दिन यानी बुधवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कुछ जिलों में बारिश का कहर भी देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से सिरसा में मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी दब गए थे। वहीं किसानों को भी भारी नुकसान हुआ। रोहतक और झज्जर में फसलें डूब गईं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब तक मानसून सीजन में 24 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे तक भी शामिल है।
किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई ?
मौसम विभाग का कहना है कि अब तक हुए मानसून सीजन में कैथल मे सबसे कम यानी 89.3 MM बारिश दर्ज की गई है। जींद में 91.1 MM और सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 376.1 MM दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 जिलों में बारिश का 300 MM का आंकड़ा पार हो गया है।
डॉक्टर मदन खीचड़ ने क्या बताया ?
चौधरी चरण सिंह विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून की दस्तक उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज, दीघा से होकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी हवाएं हरियाणा की ओर आने की संभावना जताई गई है। मदन खीचड़ के मुताबिक 18 जुलाई तक मानसून की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ एरिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
18 से 20 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ?
- मौसम विभाग ने 18 जुलाई में 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ 8 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछेक एरिया में बारिश हो सकती है।
- 3 जिलों में 19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ 11 जिलों रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद के कुछ एरिया में बारिश हो सकती है।
- 20 जुलाई में 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश हो सकती है। जबकि, 7 जिलों फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के कुछेक एरिया में बारिश की संभावना है।
