Haryana Monsoon: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Haryana Weather Update
X

हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट। 

Haryana Monsoon: मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आने वाले अगले 3 दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है, इसके बारे में भी बताया है।

Haryana Monsoon: मानसून की दस्तक के बाद से ही हरियाणा में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों के घरों में पानी भर जाना, छत का ढह जाना या फिर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा है। बता दें कि आज भी प्रदेश में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। ऐसे में IMD ने 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं IMD के ताजा अपडेट के बारे में...

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के 7 जिलों पलवल , गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और चरखी दादरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौस विभाग का कहना है कि प्रेदश में औसतन 150.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसका अनुमान सामान्य से 41% से ज्यादा लगाया गया है। IMD के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है, यहां पर 352.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?

  • मौसम विभाग ने 14 जुलाई को यमुनानगर, पंचकूला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में 25-50% बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ 25% सिरसा और फतेहाबाद में अनुमान लगाया गया है।
  • 15 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में 25-50% बारिश की संभावना हैं। सिरसा और फतेहाबाद में 25% बारिश हो सकती है।
  • यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 16 जुलाई को 50-75% बारिश की संभावना जताई गई है। पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में 25-50% बारिश होने का अनुमान है। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में 25% बारिश की संभावना है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story