Rainfall in Haryana: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Rainfall in Haryana: हरियाणा में कुछ दिन पहले बारिश की दस्तक ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी। बारिश के बाद मौसम ने फिर से करवट ली, जिसकी वजह से बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा है। ऐसे में एक बार फिर से मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश समेत तेज हवा, गरज का अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी 23 जून सोमवार को बारिश हो सकती है, ऐसे में लोगों को आज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
किन 13 जिलों में जारी हुआ अलर्ट ?
जानकारी के मुताबिक, IMD की ओर से प्रदेश के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में तेज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ IMD ने 6 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
किस जिले में कितनी बारिश हो सकती है?
मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जैसे गर्म जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे इलाकों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। सबसे अच्छी बारिश की संभावना पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में है, जहां 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।
IMD ने कितना तापमान दर्ज किया ?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज यानी सोमवार को कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि सोमवार को तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। वहीं मंगलवार को 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। हल्की बारिश के मौसम में लोगों को उमस की समस्या का सामना करते हैं। ऐसे में संभावना है कि मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान सोमवार को 28 से 34 और मंगलवार को 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
किस दिन होगी बारिश ?
मौसम विभाग का कहना है कि 23, 24, 27 और 28 जून को हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 25 और 26 जून को अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
