Mega Plan: हरियाणा में आपदा से निपटने के लिए सरकार का मेगा प्लान, HSDRF में भर्ती समेत 5 पॉइंट शामिल

Mata Mansa Devi Temple
X

सीएम नायब सिंह सैनी ने  बाढ़ प्रभावितों के लिए दी राहत सामग्री।

HSDRF Recruitment: हरियाणा में बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए सरकार ने मेगा प्लान बनाया है। ताकि समय रहते आपदा से निपटा जा सके।

HSDRF Recruitment: हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आपदा की स्थितियों से तुरंत निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए IRB भोंड़सी की पहली बटालियन को हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (HSDRF) घोषित कर दिया है। इसमें 950 जवान शामिल हैं। सभी जवान आपदा के हालातों में तुरंत राहत देने के साथ बचाव कार्यों के लिए तैनात रहेंगे।

जवानों को यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कैथल, पलवल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक, और गुरुग्राम जैसे संवेदनशील शहरों में तैनात किया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा HSDRF के लिए 1149 पोस्ट स्वीकार की गई है। HSDRF टीम आपदा प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों के लिए 151 नाव तैनात की गईं हैं। इन नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

सरकार का मेगा प्लान क्या है?

  • ई-क्षतिपूर्ति: सरकार ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों की सहायता करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर 2025 तक खोले रखने का फैसला किया है। इस पोर्टल पर किसान बाढ़ के दौरान फसलों को होने वाली नुकसान की जानकारी अपलोड करके नुकसान की भरपाई के लिए मदद मांग सकते है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 4 लाख एकड़ खरीफ फसलों के नुकसान के दावे इस पोर्टल पर दर्ज हो चुके हैं।
  • 636 करोड़ का आवंटन: सरकार ने इस साल प्रदेश को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) के तहत करीब 636 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है। इस फंड का इस्तेमाल आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिला उपायुक्तों (DC) को आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटने के लिए रिजर्व फंड दिया गया है, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को भी विशेष रिजर्व फंड दिया गया है। व
  • सर्वेक्षण: सरकार का कहना है कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता दी जा सके। इसे लेकर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
  • 24 घंटे ड्यूटी: सरकार ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों या कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। इसके अलावा सरकार ने उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा है। इसके अलावा ड्यूटी के समय पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आपदा के समय मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने के लिए कहा है।
  • मशीनरी अपडेट: सरकार ने कहा है कि वॉटर वर्क्स पर मशीनरी अपडेट रखें। डीजल व बिजली की ऑप्शनल व्यवस्था, जनरेटर सेट और ट्रैक्टर पंप हर समय तैयार रहना जरूरी है। नालों और सीवर लाइन की सफाई, जलभराव निस्तारण और बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story