Bhagwant Mann Health: फोर्टिस अस्पताल पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, पंजाब के सीएम भगवंत मान का जाना हाल

CM Nayab Singh Saini
X

भगवंत मान से सीएम नायब सिंह सैनी ने की मुलाकात।

Bhagwant Mann Health: हरियाणा के सीएम सैनी सोमवार को बीमार चल रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। सीएम सैनी ने डॉक्टरों से मान की सेहत के बारे में जानकारी ली।

Bhagwant Mann Health: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों अपने खराब स्वास्थ्य के चलते मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले कुछ दिनों से कई नेता उनका हाल-चाल जानने के लिए उनसे मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सोमवार (8 सितंबर) को भगवंत मान की सेहत की खबर लेने उनसे मिलने पहुंचे।

सीएम सैनी ने इस दौरान भगवंत मान की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और सीएम भगवंत मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले 3 दिनों से अस्वस्थ हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। भगवंत मान बीते कुछ दिनों से वायरल बुखार और पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे, लेकिन 5 सितंबर शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बैठक में बाढ़ को लेकर होगी चर्चा

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल की आज बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लेंगे। इन दिनों पंजाब के लोग बाढ़ जैसी भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं। बैठक में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव के उपायों के बारे में चर्चा की जाएगी।

संभावना है कि बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों को बाढ़ के कारण खेतों में जमा रेत को निकालने की अनुमति देने की नीति पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि पहले यह बैठक शुक्रवार को होनी थी, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया था।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story