CBI Action: हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पर सैलरी से दोगुना पैसा अर्जित करने का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस

Assistant Engineer Case
X

हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस।

CBI Action in Haryana: हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ CBI ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में CBI जांच कर रही है।

CBI Action in Haryana: हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ CBI ने कड़ा कदम उठाया है। ACB चंडीगढ़ ने नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (NBRC), मानेसर के असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार चौधरी के खिलाफ सैलरी से ज्यादा पैसा अर्जित करने का आरोप लगा है। CBI ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets-DA) का केस दर्ज किया है।

CBI की जांच में खुलासा हुआ है कि संजय ने साल 2019 से 2020 के बीच अपनी सैलरी और अन्य आय से से करीब 97.59% संपत्ति बनाई। रिपोर्ट में सामने आया है कि जांच के दौरान संजय कुमार चौधरी ने अपनी सैलरी की तुलना में करीब 38 लाख रुपए ज्यादा संपत्ति हासिल की है। जिसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(b) के तहत दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।

दिल्ली के छतरपुर में खरीदा मकान
CBI ने बैंक खातों और संपत्तियों की जांच के दौरान पाया कि जनवरी 2019 में संजय के पास केवल 2 लाख 34 हजार रुपए बैंक बैलेंस था। लेकिन साल 2020 में यह राशि बढ़कर 62 लाख 60 हजार रुपए हो गई। जांच में यह भी पता लगा कि संजय कुमार चौधरी ने दिल्ली के छतरपुर में 2019 में एक मकान खरीदा था, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी। अगले साल 2020 में संजय ने मारुति ब्रेजा 8.47 लाख रुपए में खरीदी थी। इसके बावजूद संजय के बैंक खाते में 4.13 लाख रुपए बैलेंस मिला था।

आरोपी के पास सैलरी से 98% ज्यादा राशि
CBI का कहना है कि संजय ने सैलरी, HUF इनकम, ब्याज से 2 साल में 38.85 लाख रुपए अर्जित किए हैं। इस राशि में से उसने करीब PPF निवेश, कार लोन में 16.52 लाख रुपए खर्च किए हैं। संजय की संपत्ति में करीब 60.25 लाख रुपए की बढ़ोतरी सामने आई है। जबकि असल बचत 22.33 लाख रुपए होनी चाहिए थी। CBI के मुताबिक, संजय के पास 37.92 लाख रुपए मिले हैं, जो उसकी सैलरी से करीब 98% ज्यादा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story