One-Day Trip: दिल्ली से वन-डे ट्रिप का बना रहे प्लान, तो हरियाणा के इन शहरों को करें एक्सप्लोर

हरियाणा में घूमने के लिए बेस्ट शहर।
One Day Trip From Delhi: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो यहां पर आसपास के राज्यों में घूमने के लिए कई शहरों में जा सकते हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ एक दिन का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो हरियाणा के इन शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हरियाणा में कुछ जगहें घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। हरियाणा दिल्ली से पास में ही है, जिससे वहां पर जाने में ज्यादा समय भी लगता है।
आप एक दिन का ट्रिप प्लान करके आसानी से सुबह घूमने के लिए जा सकते हैं और शाम तक अपने घर वापस आ सकते हैं। इन जगहों पर आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में...
दिल्ली से कुरुक्षेत्र का ट्रिप प्लान
अगर आपको ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों में दिलचस्पी है, जो हरियाणा का कुरुक्षेत्र आपके लिए बेस्ट शहरों में से एक होगा। कुरुक्षेत्र की धरती की इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां पर आपको कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी, जहां पर बहुत कुछ एक्सप्लोर कर पाएंगे। कुरुक्षेत्र में आप यहां आप ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, श्री कृष्ण संग्रहालय, शेख चिल्ली का मकबरा और सरोवर जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि ज्योतिसर वही स्थान है, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का ज्ञान दिया था।
वहीं, ब्रह्म सरोवर का इतिहास भगवान ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है। इन जगहों पर अपने पुराने इतिहास को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली से कुरुक्षेत्र की दूरी लगभग 155 किमी है। यहां पर पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस और कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेन से आने के लिए आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप रोड के जरिए सफर करके भी कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से पंचकूला की ट्रिप
अगर आप एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं और गाड़ी से लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं, तो पंचकूला आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। दिल्ली से पंचकूला की दूरी लगभग 250 किमी है, जहां पर ट्रेन और बस से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से पंचकूला का सफर आपके लिए बेहद रोमांचक होगा। पंचकूला में घूमने के लिए मोरनी हिल्स, पिंजौर गार्डन, मनसा देवी मंदिर और रामगढ़ किला जैसी बेहतरीन जगहें है। अगर आप दिल्ली से पंचकूला की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सुबह के समय जल्दी निकलना होगा, जिससे आप दोपहर तक पंचकूला पहुंच जाएं।

आप यहां पर मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में जाकर प्रकृति और शांत वातावरण का आनंद सकते हैं। साथ ही यहां मोरनी हिल्स में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर पाएंगे। इसके अलावा पंचकूला की फेमस मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। पूरा दिन घूमने के बाद आप शाम के समय पंचकूला से बस या ट्रेन पकड़कर निकल जाएं और रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
दिल्ली से गुरुग्राम की ट्रिप
दिल्ली से गुरुग्राम की ट्रिप प्लान करना आपके लिए बेहद आसान और मजेदार होगा। दिल्ली से गुरुग्राम से सिर्फ 25 से 30 किमी की दूरी पर है, जहां पर आप महज डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं। गुरुग्राम को हरियाणा की साइबर सिटी कहा जाता है, जो अपने मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार कैफे और एंटरटेनमेंट स्पॉट्स के लिए फेमस है। आप दिल्ली से गुरुग्राम मेट्रो, बस या फिर कैब लेकर पहुंच सकते हैं।

गुरुग्राम में आपको घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मिल जाएंगी। अगर आप गुरुग्राम की ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप कुछ जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। जैसे कि दमदमा लेक, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, एंबियंस मॉल और अरावली की पहाड़ियां। आप सुबह के समय दिल्ली से गुरुग्राम के लिए निकल सकते हैं। इसके बाद वहां पर पूरा दिन घूमने के बाद को मेट्रो से वापस दिल्ली आ सकते हैं।
अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के प्लान बना रहे हैं, तो ये शहर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। इन जगहों को आप सिर्फ 1 दिन में एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।
