हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 तहसीलदारों का ट्रांसफर, 15 DRO को भी सौंपी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में 36 तहसीलदारों का तबादला ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Haryana Tehsildars Transferred: हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दरअसल आपदा प्रबंधन विभाग ने 36 तहसीलदारों का तबादला किया गया है। विभाग की ओर से 15 जगहों पर तहसीलदारों के बजाय DRO को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन तहसीलदारों का ट्रांसफर हुआ
- सुरेश कुमार को भिवानी से पंचकूला भेजा गया है।
- अशोक कुमार तोषम से रादौर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- ललिता समालखा के बाद अब गुड़गांव जिम्मेदारी संभालेगी।
- विनीति को पेहोवा से समालखा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- नवनीत अब लोहारु से शहाबाद की जिम्मेदारी देखेंगे।
- राजेश कुमार को रोहतक से मंसूर भेजा गया है।
- गुलाब सिंह को वजीराबाद से रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- रवि कुमार को हाथिन से मेहम की जिम्मेदारी दी गई।
- जगदीश चंद अब बहादुरगढ़ से गुड़गांव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- मेहरा कुमारी अब छछरौली से बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- श्री निवास को रेवाड़ी से बादली की जिम्मेदारी दी गई।
- शिखा गुरुग्राम से अब सोहना की जिम्मेदारी संभालेगी।
- गुरु देव सिंह अब अलेवा से वजीराबाद का कार्यभार संभालेंगे।
- रमण कुंडू (पलवल से रेवाड़ी जिम्मेदारी देखेंगे।
- प्रेम प्रकाश को पलवल से हाथिन की जिम्मेदारी दी गई।
- राकेश हिसार के बाद अब रोहतक जिम्मेदारी देखेंगे।
- राजेश गर्ग को बरवाला से सिरसा का कार्यभार संभालेंगे।
- रविंदर सिंह एलनाबाद से लोहारु की जिम्मेदारी देखेंगे।
- अजय कुमार को नथौरी चोपटा से इलेणाबाद की जिम्मेदारी दी गई।
- विकास सिंघल रायपुर रानी से छछरौली का कार्यभार देखेंगे।
- पूनम सोलंकी शहाबाद से पेहोवा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- मनजीत मलिक को गुहला से तोशाम को जिम्मेदारी सौंपी।
- नवीजेत कौर को मंसूर से असंध की जिम्मेदारी मिली।
- दिनेश कुमार को महम से पलवल भेजा गया।
- सज्जन कुमार बाढड़ा से पलवल की जिम्मेदारी मिली।
- अजय कुमार को बादली से महेंद्रगढ़ भेजा गया है।
इन अधिकारियों को मिली 2 तहसीलों की जिम्मेदारी
प्रशासन की ओर से कुछ अधिकारियों को दो-दो तहसीलों का कार्यभार सौंपा गया है। जिसमें तहसीलदार गुलाब वजीराबाद से रोहतक के साथ सांपला एडिशनल, रवि को हथीन से महम के साथ कलानौर एडिशनल, अजय कुमार को नाथूसरी के साथ ऐलनाबाद का एडिशनल, जयबीर को मातनहेल से भिवानी के साथ बवानीखेड़ा एडिशनल, शालिनी लाठर को जींद के साथ जुलाना एडिशनल, पायल यादव को फरीदाबाद से अटेली के साथ कनीना एडिशनल व आदित्य रंगा को अंबाला सिटी के साथ नारायणगढ़ का एडिशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
15 जगहों पर तहसीलदारों के बजाय DRO दी जिम्मेदारी
नूंह DRO रणविजय सुलतानिया को नूंह, यमुनानगर DRO तरूण सहोता को जगाधरी, कुरुक्षेत्र DRO चेतना चौधरी को थानेसर, करनाल DRO मनीश यादव को घरौंडा, पानीपत DRO कनब लाकड़ा को बापौली, भिवानी DRO सुशील शर्मा को सिवानी, चरखी दादरी DRO राजकुमार को बाढड़ा, मनबीर DRO को झज्जर, महेंद्रगढ़ DRO राकेश को महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रेवाड़ी DRO प्रदीप देशवाल को कोसली तहसीलदार का चार्ज भी सौंपा गया है। फरीदाबाद DRO विकास सिंह को फरीदाबाद, हिसार DRO नरेश कुमार को हिसार, अंबाला DRO राजेश ख्यालिया को बराड़ा, सिरसा DRO संजय चौधरी को सिरसा, जींद DRO राजकुमार को उचाना तहसीलदार का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
