Haryana Train: हरियाणा में भारी बारिश के चलते 10 ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

X
हरियाणा में 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Haryana Trains Route: भारी बारिश के चलते हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है।
Haryana Trains Route: हरियाणा में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जलभराव हो गया है, ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे यमुना जलस्तर से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिसकी वजह से अब ये 10 मुख्य ट्रेनें दिल्ली जंक्शन पर नहीं जाएंगी। इन सभी ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। ये ट्रेनें अब परिवर्तित रास्ते से अपने गंतव्य को रवाना होंगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले
- गाड़ी नंबर 19031, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन सर्विस साबरमती से संचालित होती है, लेकिन अब यह अपने परिवर्तित रास्ते वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेल सेवा, जो लालगढ़ से संचालित होती है, अब यह बदले हुए रास्ते दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 12324, बाड़मेर-हावड़ा रेल सेवा, जो बाड़मेर से संचालित हुई है वह बदले हुए रास्ते दिल्ली सराय- नई दिल्ली -गाजियाबाद होकर संचालित की जाएगी।
- गाड़ी नंबर 14312, भुज-बरेली रेल सेवा, जो भुज से संचालित होती है, अपने बदले हुए रास्ते वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 12372, बीकानेर-हावड़ा रेल सेवा, जो बीकानेर की बजाय अब परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 150 14, काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा, जो काठगोदाम से संचालित होती है, अब अपने बदले हुए रास्ते साहिबाबाद- नई दिल्ली-दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 20940, सुल्तानपुर-साबरमती रेल सेवा, जो सुल्तानपुर से संचालित हुई है अब परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 14311, बरेली-भुज रेल सेवा, जो बरेली से संचालित होने के बजाय परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा, जो डिब्रूगढ़ से संचालित होती है, अपने परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
- गाड़ी नंबर 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा, जो प्रयागराज से संचालित होती है, अब यह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन -दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।
उत्तर रेलवे के अधिकारी ने क्या कहा?
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक सभी ट्रेनों को दिल्ली जंक्शन की बजाय अब किशनगंज से नई दिल्ली होते हुए साहिबाबाद और गाजियाबाद से भेजा जा रहा है। व्यवस्था बनने के बाद ट्रेनों को फिर से अपने निर्धारित मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
