Radhika Yadav Murder: मैं हैरान हूं...राधिका यादव की दोस्त ने फिर शेयर किया वीडियो, जानें क्या कहा ?

Himanshika Rajput
X

टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर के बाद हिमांशिका राजपूत ने शेयर किया वीडियो। 

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में राधिका यादव हत्याकांड मामले में मृतका की दोस्त हिमांशिका ने एक बार फिर से वीडियो शेयर किया है। हिमांशिका ने अपनी दोस्त राधिका यादव के लिए इंसाफ मांगा है।

Radhika Yadav Murder Case: टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर के बाद उसकी दोस्त हिमांशिका ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वीडियो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो के माध्यम से हिमांशिका ने राधिका के लिए न्याय की मांग की है। इससे पहले वाले वीडियो में हिमांशिका ने राधिका के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में राधिका के हत्यारे उसके पिता दीपक यादव को पहले ही अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की इस मामले में आगे की जांच जारी है।

दुनिया सिर्फ पुरुषों की नहीं- हिमांशिका राजपूत

राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका राजपूत ने अपने ताजा वीडियो के माध्यम से कहा है कि मैंने पिछले हफ़्ते राधिका यादव के बारे में दो वीडियो पोस्ट किए थे, और मैं यह देखकर हैरान रह गई कि मेरा पूरा कमेंट सेक्शन पुरुषों द्वारा पुरुषों का बचाव करने से भरा हुआ था। यह ठीक नहीं है। न्याय होना चाहिए। हिमांशिका ने कहा कि यह दुनिया सिर्फ पुरुषों की नहीं है, महिलाओं की भी है और महिलाएं एक दूसरे के लिए आगे भी लड़ती रहेंगी।


बेटों को शिक्षित करने की सलाह

हिमांशिका ने वीडियो में राधिका के लिए न्याय की मांग करते हुए महिलाओं के अधिकारों और सम्मान पर जोर दिया है। उनका कहना है कि पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना करना चाहिए। इसके अलावा हिमांशिका ने तमाम माता-पिता से अपने बेटों को शिक्षित करने की अपील की है।

महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं- हिमांशिका राजपूत

हिमांशिका ने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे, हम बोलेंगे। हम जवाब देंगे और हम जवाब दे रहे हैं। अगर कोई पुरुष या माता-पिता द्वारा घर पर 'छोटी-छोटी' पाबंदियां लगाई जाती हैं, तो यह ठीक नहीं है। जैसे लड़कियों को यह बताना कि क्या पहनना है, कहां जाना है, या कैसे व्यवहार करना है। इस तरह की रोक टोक छोटी बात नहीं है, समस्या का एक हिस्सा है। माता-पिता को अपने बेटों को शिक्षित करना जरुरी है, और उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story