A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
गुरुग्राम: सेक्टर-5 थाना एरिया में आरोपी ने रुपयों के लेन देन में एक युवक की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया। युवक की हत्या रुपए के लेनदेन के चलते की गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
भीमगढ़ खेड़ी में पड़ा था युवक का शव
सेक्टर-5 थाना एरिया में भीमगढ़ खेड़ी में मंगलवार सुबह करीब दस बजे 21 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के ऑला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। मृतक की पहचान भीमगढ़ खेड़ी निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई, जिसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। जांच में सामने आया कि किसी ने रात में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी काबू
हत्या के मामले में सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और कुछ ही घंटों में उसे भीमगढ़ खेड़ी गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान हरिया निवासी भीमगढ़ खेड़ी गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक प्रदीप के साथ उसका रुपए का लेन-देन था। प्रदीप उससे पैसे मांगता था। हरिया ने सोमवार रात को प्रदीप के पास फोन करके बुलाया। इसके बाद अपने घर के पास खाली पड़े प्लाट में डंडे से प्रदीप के सिर पर चोटें मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
