Model Road: गुरुग्राम में इस चौक की सड़क बनेगी मॉडल रोड, मिलेंगी ये सुविधाएं

Haryana News Hindi
X

गुरुग्राम की सड़कें बनेगी मॉडल रोड। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gurugram Model Road: गुरुग्राम में सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Gurugram Model Road: गुरुग्राम नगर निगम ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि निगम ने फैसला लिया है कि सड़कों को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए न्यू पालम विहार में साईं चौक से श्रीराम चौक तक की सड़क को मॉडल रोड के तौर पर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक सड़कों को बनाना शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की हालत अभी जर्जर है और अतिक्रमण स्थिति में है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों ने निगम से कईं बार शिकायत भी की है। अब निगम की ओर से सड़क को मॉडल रोड बनाने का फैसला किया है। पहले ट्रायल के तौर पर इस सड़क को मॉडल सड़क के तौर पर बनाया जाएगा। ट्रायल सफल हो जाने के बाद शहर की 100KM सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा। निगम का उद्देश्य इस सड़क को सुविधाजनक और सुंदर बनाना है। इन सड़कों पर कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।

100 KM सड़कें बनेंगी मॉडल रोड

निगम का उद्देश्य गुरुग्राम को 'स्मार्ट सिटी' बनाने का है। निगम का उद्देश्य है कि शहर में कुल 100 KM सड़कों को मॉडल सड़कों के तौर पर विकसित करने का है, इसलिए निगम ने न्यू पालम विहार की इस सड़कों का चुनाव किया है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद लोगों का सफर आरामदायक बनेगा। निगम का यह फैसला शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का है।

लोगों को क्या फायदा होगा?

  • परियोजना के तहत सड़कों को चौड़ा किया जाएगा और फुटपाथ बनाए जाएंगे। जिससे लोगों का सफर आरामदायक बनेगा।
  • साइकिल चलाकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।
  • लोगों के लिए जगह-जगह बैठने के लिए बेंच की सुविधा दी जाएगी।
  • सड़कों पर डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि सड़कों को अंधेरामुक्त किया जा सके। सड़कों को सुंदर आकर्षक बनाने के लिए दोनों तरफ हरियाली बढ़ाई जाएगी।

निगम के अभियंता ने क्या कहा?

गुरुग्राम नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुदंर श्योराण का कहना है, 'न्यू पालम विहार में साईं चौक से श्रीराम चौक तक की सड़क को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने के अंत तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story