Bus Service: गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए UER-2 से होकर नई बस सेवा शुरू, जानें रूट और किराया

Haryana News Hindi
X

गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए UER- 2 बस सेवा शुरू।

Gurugram Bus Service: गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज ने नए रूट पर बसों का संचालन शुरू किया है, इससे यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।

Gurugram Bus Service: गुरुग्राम से चंडीगढ़ सफर करने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज ने राहतभरा फैसला लिया है। गुरुग्राम डिपो की तरफ से पहली बार अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-2) होते हुए चंडीगढ़ रूट पर बस का ट्रायल के तौर पर संचालन शुरू किया गया है। नए रूट की सहायता से यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यात्रियों का समय भी एक घंटा कम हो जाएगा। गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए दूसरी बसें दिल्ली एयरपोर्ट, ISBT होते हुए जाती हैं। इस बस को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से चलाया गया है। बस का संचालन गुरुग्राम से होकर पानीपत तक होगा, जिससे गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

PM मोदी ने किया था उद्घाटन

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल सफल होने पर इस बसों का संचालन परमानेंट कर दिया जाएगा। यात्री ज्यादा आने पर दूसरी बसों को भी इस रूट पर चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने यह फैसला लिया है। UER-2 का उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

नया और आधुनिक रास्ता खुल जाने के बाद रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर एक साधारण बस का संचालन शुरू किया है। पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने वाली बसें दिल्ली ISBT से होते हुए जाती थीं, जिसमें करीब 7 से 8 घंटे का समय लग जाता था, लेकिन अब यह बस पानीपत होते हुए संचालित होंगी। इस नए रूट से चंडीगढ़ तक का सफर केवल 6 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।

कितना देना होगा किराया?

रोडवेज द्वारा इस नई सर्विस के लिए समय और किराया भी तय कर दिया गया है। बस हर रोज गुरुग्राम से सुबह सवा 9 बजे चलेगी। इस रूट पर 327 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। यूईआर-2 की सहायता से चलने वाली यह बस पानीपत से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। गुरुग्राम रोडवेज डिपो TM ऋतु शर्मा का कहना है कि 'यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार यूईआर-2 से होते हुए साधारण बस का संचालन किया है। इससे यात्रियों का एक घंटे का समय बचेगा।'

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story